अिधक गर्मी के चलते दिन में सड़कों पर पसरा रहता है सन्नाटा
भास्कर संवाददाता। श्योपुर
तापमान में कोई गिरावट नहीं आ रही है, भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सोमवार को तापमान 45.2 पार पहुंच गया है। जबकि रात में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी के चलते सड़कों पर भी सन्नाटा पसर गया है, दोपहर के समय में लोग कम ही घरों से बाहर निकल रहे है।
मौसम पर्यवेक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। दिन और रात में गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है, दिन में उमस के साथ पड़ रही गर्मी लोगों को पसीने में भीगा रही है। जबकि गर्मी के सामने कूलर भी काम नहीं कर पा रहे है। इधर भीषण गर्मी के साथ ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रात में भी गर्म हवाओं के चलते तापमान 30 डिग्री के पार बना हुआ है।