जनसुनवाई में आईं 206 शिकायतें
जनसुनवाई में आईं 206 शिकायतें
श्योपुर | मंगलवार को कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जनसुनवाई की। जिसमें 206 लोगों ने समस्याओं को लेकर शिकायत की और निराकरण की मांग की। जनसुनवाई में कराहल क्षेत्र की महिलाएं आई, जिन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा पर एक-एक हजार रुपए न मिलने की शिकायत की। जबकि निमानिया सहित अन्य गांवों से आए लोगों ने पानी न मिलने की बात कहीं। इसके अलावा बीपीएल कार्ड और बिजली समस्याओं को लेकर भी कलेक्टर से शिकायत आवेदकों द्वारा की गई। जिन्हें कलेक्टर ने निराकृत करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजा और समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।