बच्चाें ने जूडो कराते, महिलाअाें ने सीखा खाना बनाना
व्यक्तित्व विकास संगठन जेसीआई महिला इकाई जेसी रिट् विंग द्वारा शहर की श्रीराम धर्मशाला सभागार में चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में बच्चों ने जूड़ो कराते, महिलाअाें ने फायरलेस कुकिंग और युवतियों ने डांस का हुनर सीखा।
समापन समारोह में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण मुख्य अतिथि नगर निरीक्षक सुनील खेमरिया ने किया। इस मौके पर सुमन शिवहरे,जेसिरिट चेयरपर्सन सविता मित्तल, जेसी अध्यक्ष योगेश गर्ग, सचिव पूजा बंसल,उपाध्यक्ष सोनाली मित्तल मंच पर उपस्थित थे । 15 दिन चले इस शिविर के दाैरान बच्चों व महिलाओं को प्रशिक्षक दत्तात्रेय नाटेकर द्वारा रंगोली बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जबकि महिलाअाें काे फायर लेस कुकिंग का प्रशिक्षण आशा विजयवर्गीय ने दिया। इसी कड़ी में मोमबत्ती से कलाकृतियां बनाने का हुनर सरिता मित्तल ने सिखाया। बच्चों एवं युवतियों को डांस, जूडो कराते की ट्रेनिंग क्रमश: डांस ट्रेनर दिव्य तिवारी एवं कराटे प्रशिक्षक महेश सरवन द्वारा दिया गया । जेसिरिट विंग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए व्यक्तित्व विकास शिविर का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों को इंट्रोडक्शन,ब्यूटी टिप्स,टेबल मैनर्स सिखाया गया।
इस शिविर की मुख्य प्रशिक्षक विदिशा जैन एवं माया शर्मा रही। 12 मई को पुलिस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मेघा चौरसिया ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के मामले में कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बीती शाम ईपीएस ट्रेनिंग प्रोग्राम ट्रेनर जेसी डॉ लोकेश गुप्ता एवं राजकुमार शर्मा द्वारा कराया गया।
मुख्य अतिथि टीआई खेमरिया ने समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी बच्चों और महिलाओं को प्रमाण पत्र व प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। डॉ चित्रा गुप्ता द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंत में संस्था के पूर्व सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने समर कैंप के औपचारिक समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर माया शर्मा,सचिव दीपक मित्तल,आशीष चौहान,श्याम शर्मा, विदिशा जैन,ऋतु गर्ग,आशा विजयवर्गीय,संजना मुद्गल,दीपेश गोयल,अंकित सिंघल,जीतेन्द्र गर्ग,राजू गोयनर,विष्णु बंसल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समर कैंप
जेसीरिट विंग ने 15 दिवसीय समर कैंप के समापन पर प्रतिभागियों को बांटे प्रमाण पत्र
जेसीरिट विंग के समर कैंप में प्रशिक्षणाार्थियों को मिले प्रमाण पत्र।