पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विस्फोटक से घायल हुई गाय, कार्रवाई की मांग के लिए एसपी से मिले गौ सेवक

विस्फोटक से घायल हुई गाय, कार्रवाई की मांग के लिए एसपी से मिले गौ-सेवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमल्दा गांव में घूरे पर चरने गई गाय के मुंह में आ गया था विस्फोटक

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

विस्फोटक चबाने से घायल हुई गाय को लेकर राष्ट्र भक्त युवा संगठन ने एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह से शिकायत की। जिसमें उन्होंने घूरे व खेत में विस्फोटक रखने वाले शख्स को खोजकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। जिस पर एसपी ने संबंधित थाने को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि, आमल्दा गांव में एक गाय चरने के लिए गई, जहां वह खेत और घूरे के बीच में पहुंची। यहां गाय के मुंह में विस्फोटक चला गया, जिसे गाय ने जैसे ही चबाया तो उसका जबड़ा फट गया और वह घायल हो गई। घटना की सूचना गौसेवकों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरी इलाज से भी गाय का मुंह यानी जबड़ा ठीक नहीं हुआ। गौसेवकों को ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने सूअरों को मारने के लिए खेतों की मेढ़ों पर विस्फोटक आटे में लपेटकर रखे हुए है, जिससे यह हादसा हुआ। मंगलवार को घायल गाय को लेकर विस्फोटक रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर राष्ट्र भक्त युवा संगठन ने एसपी से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने एसपी को मामले में अवगत कराते हुए आरोपी को खोजकर उस पर कार्रवाई करने की बात कहीं।

खबरें और भी हैं...