पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायक ने अपात्रों को पैसा लेकर दिए आवास कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

रोजगार सहायक ने अपात्रों को पैसा लेकर दिए आवास कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायत के बाद कलेक्टर ने कुहांजापुर में पीएम आवास में बैठाई जांच

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

पंचायतों में पीएम आवास में रुपए लेकर आपात्रों को लाभ देने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक शिकायत कलेक्टर के पास पहुंची। जिसमें कुहांजापुर के रोजगार सहायक पर अपात्रों को आवास स्वीकृत कराने के आरोप लगाए गए। इस पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ को मामले में जांच आदेश दिए, जबकि मामले में जांच रिपोर्ट आगामी सात दिनों में पेश करने को भी कहा।

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के पास कुहांजापुर निवासी सियाराम मीणा पहुंचा, जिसने कलेक्टर को बताया कि कुहांजापुर पंचायत में रोजगार सहायक सरकारी योजनाओं में घालमेल कर रहा है और लोगों से रुपए लेकर उन्हें आवास उपलब्ध करा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री आवास, इंदिरा आवास ले चुके हितग्राहियों को भी रुपए लेकर पीएम आवास आवंटित कर दिए गए है। इसमें रोजगार सहायक एक हितग्राही से दोबारा आवास दिलाने के नाम पर 5 से 10 रुपए की रिश्वत ले रहा है। जिसमें अब तक गांव में कई लोगों को फर्जी तरीके से रोजगार सहायक ने पीएम आवास की सूची में जोड़ दिया है। जबकि पात्र हितग्राहियों के आवेदनों पर रोजगार सहायक ने अब तक कोई गौर नहीं किया है। इस शिकायत को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए रोजगार सहायक के खिलाफ जनपद सीईओ दिए। जिसमें पीएम आवास की सूची मंगाकर गांव की इंदिरा आवास व मुख्यमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं में मिलान करने को कहा ताकि, हकीकत सामने आ सके। साथ ही कलेक्टर ने मामले में सात दिनों में जांच रिपोर्ट भी सीईओ से मांगी।

खबरें और भी हैं...