पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं खरीदी बंद हुई तो किसानों ने कोटा के भाजपा सांसद को घेरा

गेहूं खरीदी बंद हुई तो किसानों ने कोटा के भाजपा सांसद को घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईवे पर सांसद ओम बिरला को घेरे खड़े किसान।

राजस्थान के कोटा से किसान पंचायत के लिए श्योपुर आए थे सांसद

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

चना-सरसों की खरीदी बंद होने से नाराज किसानों ने किसान पंचायत में कोटा (राजस्थान) से खातौली हाईवे होते हुए आ रहे भाजपा के सांसद ओम बिरला को जैदा गांव के पास घेर लिया। जहां उनसे सरकार के खिलाफ शिकायत की और चना-सरसों की खरीदी शुरू कराने को लेकर चर्चा की।

दरअसल जैदा कृषि उपज मंडी में सोमवार शाम 4 बजे से चना-सरसों की खरीदी बंद हो गई थी। इसके बाद अपने नंबर आने का इंतजार कर रहे किसानों को रात मंडी में ही बितानी पड़ी। किसानों को रात में ही सूचना मिली कि किसान पंचायत में कोटा से भाजपा सांसद ओम बिरला श्योपुर आ रहे हैं। सांसद ओम बिरला दोपहर 12.30 बजे गुजर रहे थे, तभी किसानों ने हाईवे पर ट्रैफिक जाम कर नारेबाजी करते हुए सांसद की कार रोक ली। किसानों ने भाजपा जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर मीणा के सामने चना-सरसों की खरीदी में परेशानी की शिकायत की। सांसद ने किसानों को खरीदी शुरू कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस संबंध में कलेक्टर से बात करेंगे और समस्या का निराकरण कराएंगे।

खरीदी शुरू नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे

दो दिन से चना-सरसों की खरीदी बंद है। वर्तमान में मंडी में 500 से अधिक किसान परेशान हैं जबकि अभी 6 हजार किसान और ऐसे हैं, जो चना नहीं बेच पाए। सरकार की व्यवस्था अभी से फेल हो गई है। खरीदी शुरू नहीं हुई तो किसानों के साथ आंदोलन करेंगे। नाथूराम मीणा, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान संगठन

खबरें और भी हैं...