पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक्सीलेंस स्कूल में 4 करोड़ से बनेगा छात्रावास

एक्सीलेंस स्कूल में 4 करोड़ से बनेगा छात्रावास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में बाहर आकर श्योपुर में पढ़ने वाली छात्राओं को राहत मिलेगी, क्योंकि जल्द ही स्कूल परिसर में छात्रावास बनाया जा रहा है। जिससे छात्राओं को किराए से या रोजाना गांव से अप-डाउन नहीं करना होगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा।

बीते पांच सालों से उत्कृष्ट स्कूल एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में टॉप पर चल रहा है। ऐसे में हर छात्र-छात्रा उक्त स्कूल में पढ़ने का इच्छुक है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं इस स्कूल में दूरी के कारण नहीं पढ़ पा रही है। लेकिन अब उनकी भी समस्या खत्म होने जा रही है।

क्योंकि सरकार ने 4 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल कैम्पस में ही नया बालिका छात्रावास स्वीकृत किया है। जिसका निर्माण जल्द ही शुरू होगा। जिसमें ग्रामीण छात्राओं की दूरी की समस्या ही खत्म हो जाएगी। इसके अलावा साइंस के छात्रों के लिए भी अच्छी खबर है। अब स्कूल में अटल लैब भी खोली जा रही है। जिसमें साइंस के छात्र-छात्राएं परीक्षण कर सकेंगे। इसे भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस तरह दोनों कामों पर जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

एक्सीलेंस स्कूल को मिला बालिका छात्रावास व अटल लैब के लिए भुगतान

शहर में बीचों-बीच सबसे बड़ा पहला कैंपस होगा

छात्रावास के बनने से उसमें रहने वाली छात्राओं को भी सुरक्षित माहौल के साथ बड़ा कैम्पस मिलेगा। क्योंकि स्कूल की चारों ओर से बाउंड्री हो रही है, जबकि खेल गतिविधियों के लिए भी स्कूल परिसर में पर्याप्त स्थान है। ऐसे में छात्रा खेल गतिविधियां भी कर सकती है। जबकि बीच शहर में यह पहला सबसे बड़ा छात्रावास होगा। जिसमें छात्राओं को बाजार में रहने से भी हर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और न ही उन्हें स्कूल दूर जाना होगा और नहीं बाजार में अन्य खरीदारी के लिए परेशान होना होगा। शहर के बीच में बालिका छात्रावास बनने से काफी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

छात्रावास स्वीकृत हो चुके है

स्कूल के लिए अटल लैब और छात्रावास स्वीकृत हो चुके है, जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। जल्द ही इनका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अगले साल से बच्चों को इसका फायदा मिलने लगेगा। जिसके लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। गुरूजीत सिंह, प्रिंसिपल, शा.उत्कृष्ट स्कूल

खबरें और भी हैं...