जलावर्धन: चंबल नदी के पुल से 750 मीटर दूर बनेगा इंटेकवेल
नगरीय प्रशासन विभाग की टीम ने किया नए स्थल का निरीक्षण
भास्कर संवाददाता | श्योपुर
नपा द्वारा चंबल जलावर्धन योजना को लेकर काम में तेजी पकड़ ली है, जिसके तहत मंगलवार को चंबल नदी पर नपा द्वारा तय किए गए स्थान के निरीक्षण के लिए ग्वालियर नगरीय प्रशासन की टीम पहुंची। जिसने स्थान देखा और इंटेकवेल के लिए जगह चिह्नित की। साथ ही नपा को एक वन विभाग से एनओसी के लिए संशोधित डीपीआर भेजने के निर्देश भी दिए।
नगर पालिका द्वारा चंबल नदी पर पानी लाने के लिए बनाई गई योजना पर संशोधित डीपीआर बननी है। जबकि इंटेकवेल के लिए भी स्थान तय होना है।
ग्वालियर की टीम ने देखी जगह: इंटेकवेल का स्थान तय करने के लिए ग्वालियर नगरीय प्रशासन की टीम ने मंगलवार को चंबल नदी पर निरीक्षण किया। जिसमें नपा द्वारा इंटेकवेल के लिए पुल से 750 मीटर दूरी का स्थान ग्वालियर टीम ने तय किया। यानी पुल से 750 मीटर दूर पानी खींचने के लिए मोटरें लगाई जाएंगी और कुआं भी बनाया जाएगा। इसके अलावा टीम ने नपा के स्थल चयन को स्वीकृत करते हुए तत्काल उस पर काम करने के निर्देश दिए।