पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायकों ने शुरू की हड़ताल

रोजगार सहायकों ने शुरू की हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | पंचायतों में नरेगा के काम मंगलवार से पूरी तरह से बंद हो गए, क्योंकि पंचायतों में तैनात रोजगार सहायकों ने वेतनमान और नियमितिकरण को लेकर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से पंचायतों में नरेगा के अलावा बीपीएल सहित लोगों के अन्य योजनाओं के भी काम अटक गए। जिले में 225 पंचायतें है, जिनमें रोजगार सहायक तैनात है। यह रोजगार सहायक पंचायतों के निर्माण कार्य से लेकर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते है। जबकि उनके आवेदनों की जांच से लेकर अन्य विभागीय कार्य करते है। मंगलवार को रोजगार सहायकों के हड़ताल पर जाने से मनरेगा के सभी काम बंद हो गए।

खबरें और भी हैं...