जिनके पास सिर्फ बेटियां हैं, उन्हें भी मिलेगी पेंशन
जिनके पास सिर्फ बेटियां हैं, उन्हें भी मिलेगी पेंशन
श्योपुर | सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू की है। जिसमें जिन लोगों के सिर्फ बेटियां ही हैं, उन्हें मुख्यमंत्री की इस योजना के तहत पेंशन दी जाएगी। योजना के लिए मूल निवासी, दंपत्ति में किसी एक की न्यूनतम आयु 60 साल होनी चाहिए। जबकि दंपत्ति के संतान के रूप में सिर्फ बेटी ही हो। ऐसे दंपत्ति को पेंशन का लाभ सरकार द्वारा दिया जाएगा। इसके साथ ही पात्रता के लिए शपथ-पत्र भी लिए जाएंगे।