जिले से रामेश्वरम की यात्रा पर जाएंगे 44 बुजुर्ग
जिले से रामेश्वरम की यात्रा पर जाएंगे 44 बुजुर्ग
भास्कर संवाददाता | श्योपुर
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्योपुर से 44 बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर रामेश्वरम भेजा जाएगा। जिनका चयन विभाग की ओर से कर लिया गया है। यह यात्रा 18 मई से 23 मई तक आयोजित होगी। यात्रियों के साथ में अनुरक्षक के रूप में संजय पटवारी रहेंगे। चयनित बुजुर्ग यात्रियों की सूची कलेक्टोरेट कार्यालय सहित तहसील कार्यालयों में चस्पा कर दी गई।