पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों को मिलेगी कॅरियर काउंसिलिंग की सुविधा

छात्रों को मिलेगी कॅरियर काउंसिलिंग की सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | श्योपुर

छात्र-छात्राओं को रोजगार व शिक्षा के क्षेत्र में सही दिशा देने के लिए जिले में पांच कॅरियर काउंसलर रखे जाएंगे। जो विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने से लेकर रोजगार के संबंध में उनकी काउंसलिंग करेंगे। जिसके बाद उन्हें वह मार्गदर्शन देंगे कि, उन्हें शिक्षा में कौन से विषय चुनने चाहिए और कौन सा रोजगार करना चाहिए।

जिले में कॅरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों के जिलेवार सम्मेलन आयोजित होंगे। सम्मेलन में विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें कॅरियर काउंसलिंग दी जाएगी। हर जिले में रोजगार कार्यालय में न्यूनतम पांच कॅरियर काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...