पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अिधकतम पारा 430 दर्ज दिनभर चली गर्म हवा

अिधकतम पारा 430 दर्ज दिनभर चली गर्म हवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को न्यूनतम पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

तपन और गर्म हवा के चलते बुधवार को अधिकतम पारा में 0.6 डिग्री बढोत्तरी के साथ 43 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा में भी एक डग्री का इजाफा होने के साथ 30 डिग्री दर्ज किया गया। यहां बता दें कि सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर 12 बजे तक गर्म हवा चलने लगी। इससे बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

मौसम पर्यवेक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को तापमान 43 डिग्री रहा, जिसमें 0.6 डिग्री का इजाफा हुआ। जबकि रात में न्यूनतम में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई जो कि, 30 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जिले के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश होने के कारण उमस भी बनी रही। जिसने लोगों को परेशान किया। लोग दिनभर कूलर-पंखों के आगे ही बैठे नजर आए।

इधर गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। अब ओपीडी एक हजार तक पहुंच गई है। जिसमें उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...