पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फील्ड विजिट का फोटो अपलोड करने पर मिलेगा टीए डीए

फील्ड विजिट का फोटो अपलोड करने पर मिलेगा टीए-डीए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को फील्ड में विजिट करने से पहले अपने स्मार्ट फोन में सरकारी एप डाउनलोड करनी होगा। विजिट के फोटो इस एप पर अपलोड करने के बाद ही टीए-डीए मिलेगा। सरकार ने यह निर्णय डॉक्टरों की फील्ड विजिट को अधिक कारगर बनाने के लिए लिया है। इस एप के संबंध में कुछ मास्टर ट्रेनर्स को प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। साथ ही फील्ड में विजिट करने वाले डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब इस व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब फील्ड विजिट करने पर सभी के टीए-डीए का निर्धारण भी इसी एप के जरिए होगा। डॉक्टर, सुपरवाइजर, बीपीएम, बीएमओ सहित फील्ड विजिट करने वाले सभी कर्मचारियों को भी यह एप डाउनलोड करनी होगा। डॉक्टर फील्ड में जा रहे हैं या नहीं, इसकी निगरानी भी इस एप के जरिए सीएमएचओ ऑफिस से और भोपाल से रखी जाएगी।

निर्णय

डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ को फील्ड विजिट करने के बाद एप पर फोटो करनी होगी अपलोड

फील्ड विजिट की हर जानकारी करनी होगी अपडेट

नई व्यवस्था के तहत अब फील्ड विजिट वाले डॉक्टर फील्ड से ही फोटो और वीडियो बनाकर एप पर अपलोड कर सकेंगे। इससे अफसरों को अस्पताल व स्वास्थ्य संस्थाओं की वास्तविक स्थिति पता चलेगी। एप डाउनलोड कराने के पीछे उद्देश्य यह है कि डॉक्टरों की फील्ड में रहने की जानकारी हर पल अपडेट होती रहे। वर्तमान में अधिकांश एएनएम, एमपीडब्ल्यू हर महीने फील्ड विजिट के नाम हजारों रुपए के टीए-डीए के बिल लगा देते हैं। इस एप के बाद अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

अधिकारियों को देना होगा अकाउंट नंबर: गुप्ता

सीएमएचओ डॉ. एनसी गुप्ता के अनुसार नई व्यवस्था में एप को डाउनलोड करने के साथ अपना बैंक एकाउंट नंबर भी संबंधित अधिकारियों को देना होगा। इसके बाद एप पर अपलोड फोटो के आधार पर ही टीए-डीए पास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य शिविर का शासन स्तर पर आयोजन किया जाता है, लेकिन तमाम ऐसी योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच पातीं। इस एप के बाद अब गांवों की वास्तविक स्थिति सामने निकल कर आएगी।

खबरें और भी हैं...