पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1.80 लाख का जुर्माना नहीं भरने पर किसान को भेजा जेल

1.80 लाख का जुर्माना नहीं भरने पर किसान को भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक साल पहले फिलोजपुरा में किसान ने तालाब पर किया था अतिक्रमण

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

फिलोजपुरा में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले किसान को 1.80 लाख का जुर्माना नहीं भरने पर जेल भेजा गया है। यह सजा एसडीएम कोर्ट ने सुनाई है। बता दें कि एक साल पहले तहसीलदार ने अतिक्रमण करने वाले किसान को अतिक्रमण हटाने और जुर्माना भरने के आदेश दिए थे।

एसडीएम आरबी सिंडोस्कर ने बताया कि फिलोजपुरा के तालाब पर तलावड़ा निवासी बृजराम उर्फ छोटे पुत्र रामरतन जाट ने कब्जा कर खेती शुरू कर दी थी। जिसकी जानकारी जब तहसीलदार को लगी तो उन्होंने मौके पर जाकर पड़ताल की, जिसमें सामने आया कि छोटे ने अतिक्रमण कर तालाब को ही खेत बना लिया है। इस पर तत्कालीन तहसीलदार ने उस पर 1.80 लाख रुपए का जुर्माना किया। प्रकरण एसडीएम कोर्ट में आया। जहां दो बार में छोटे से जुर्माने की 50 हजार रुपए की राशि तो वसूल कर ली गई, लेकिन 1.30 लाख की राशि किसान ने नहीं दी। जिस पर उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण व जुर्मान न भरने के चलते उसे 15 दिन की जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...