पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासी लघुकुंभ मेला परवान पर, 23 तक रंगमंच पर कार्यक्रम

आदिवासी लघुकुंभ मेला परवान पर, 23 तक रंगमंच पर कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केलवाड़ा| सीताबाड़ी में आदिवासी लघुकुंभ के नाम से मशहूर सीताबाड़ी मेला परवान पर चढ़ने लगा है। यहां लगे मेले में झूले, चकरी को लेकर खासा रोमांच बना हुआ है। यहां लक्ष्मणजी महाराज के दर्शनों के लिए पहुंचने के साथ मेले में खेल-खिलौना, कपड़ा, मनिहारी आदि की खरीदारी हो रही है। साथ ही टूरिंग टॉकीज में खासी भीड़ उमड़ रही है। मेले में लगे डोलर, चकरी, झूले में झूलने का लुत्फ उठा रहे हैं। मेला रंगमंच पर 23 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र, समीपवर्ती एमपी के शिवपुरी, गुना, श्योपुर सहित हाड़ौतीभर से लोग पहुंचते हैं।

खबरें और भी हैं...