पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुजुर्गों को सम्मानित कर बताईं सरकार की योजनाएं

बुजुर्गों को सम्मानित कर बताईं सरकार की योजनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गिरधरपुर

गांवों में सरकार के कार्यों और योजनाओं से जनता खुश है। हिंदुस्तान के इतिहास में आजादी के बाद सत्ता में आई सरकारों के द्वारा जो विकास का इतिहास दर्ज होगा उसमें केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र अवश्य होगा। देश व प्रदेश में विभिन्न जनहितैषी योजनाएं चलाकर विकास कराया गया है। यह बात भाजपा मंडल की ओर से चलो पंचायत की ओर अभियान के तहत कलारना पंचायत में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र जाट ने कही। इस मौके पर पंचायत सम्मेलन में इलेवन टीम द्वारा बुजुर्गों का सम्मान किया गया। विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिहारी सिंह सोलंकी ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंहल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरभ भार्गव प्रमुख रूप से उपस्थिति थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के पश्चात गांव में पंचायत प्रवास के तहत लोगों के घरों पर जाकर संपर्क साधा। ग्रामीणों को मप्र व केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से अवगत कराया। लोगों को संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा व उसके बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में दोगुने उत्साह से मतदान कर प्रदेश में लगातार भाजपा को विजयी बनाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।

चलो पंचायत की आेर अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल श्योपुर द्वारा इस पंचायत सम्मेलन में हितग्राहीमूलक योजना का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राही और बुजुर्गों का सम्मान इलेवन टीम ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल दिनेश सिंहल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकरम खान, भाजपा नगर मंडल महामंत्री दीपक तिवारी, युवा मोर्चा के इरशाद खान, जावेद खान, यूसुफ पठान, मोहिन खान, अब्बास खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गिरधरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

चलो पंचायत अिभयान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...