पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपसी हितों के लिए कर्मचारी संगठित होकर कार्य करें

आपसी हितों के लिए कर्मचारी संगठित होकर कार्य करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र राज्य कर्मचारी संघ की नवगठित जिला कार्यकारिणी ने समारोह के साथ संभाला पदभार

श्योपुर | मप्र राज्य कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के कूनो पैलेस पर हुआ। जिसमें जिलेभर से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी में नवीन जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पदभार संभाला। इस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक दुर्गालाल विजय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग प्रमुख पूरणसिंह बाथम ने की। संगठन के प्रांतीय मंत्री बादाम सिंह यादव, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार एवं एसडीओपी महेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी में संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली। इसके साथ ही तहसील एवं प्रकोष्ठ प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा भी कर दी गई है।

विधायक श्री विजय के मुख्य आतिथ्य में शपथ ग्रहण समारोह में राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बीपी शर्मा, महामंत्री रामअवतार वैष्णव, कोषाध्यक्ष रवि दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक महाना, एसएस अटल, शंकरलाल मर्सकोले, कमलेश अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव, दिव्या शर्मा, नवल सिंह चौबे, सह सचिव रमेशचंद्र गुर्जर, रमेशचंद्र शर्मा, गिर्राज अर्गल, रामदयाल जाटव, सीमा भदौरिया, ओमप्रकाश आर्य, सुरेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र जाटव, हरिस्वरूप शर्मा ने पद की शपथ ली।

तहसील कार्यकारिणी घोषित

मप्र राज्य कर्मचारी संघ की सभी तहसील कार्यकारिणी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। तहसील अध्यक्ष पद पर श्योपुर में मनोज पाराशर, बड़ौदा कृष्णमुरारी नागर, कराहल विजयकुमार शर्मा, विजयपुर सुनील कुमार शुक्ला, वीरपुर सतीशचंद्र गोयल बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...