पुलिस इंटर्नशिप: 25 मई तक होंगे आवेदन
श्योपुर | मेधावी छात्रों को मप्र पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराने तथा शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस इंटर्नशिप योजना शुरू की जा रही है। इसका लाभ पोस्ट ग्रेजुएट, पंचवर्षीय एलएलबी, पीजीडीसीए, सीए जैसे पाठ्यक्रमों में पास उम्मीदवारों को मिलेगा। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 मई है। अधिक जानकारी www.mppolice. gov.in पर उपलब्ध है।