पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माणाधीन पीएम आवास में लगी आग, पास बनी झोपड़ी भी जली, एक लाख का नुकसान

निर्माणाधीन पीएम आवास में लगी आग, पास बनी झोपड़ी भी जली, एक लाख का नुकसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

स्थल चयन को लेकर ग्वालियर से आई टीम।

साडा का पाडा गांव के किसान के खेत में बन रहा था पीएम आवास

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

मानपुर थाना क्षेत्र के दांतरदा गांव में खेत में निर्माणाधीन पीएम आवास में अचानक आग लग गई। जिससे मकान की छत के लिए लगाई गई सेट्रिंग जलकर खाक हो गई। जबकि आग के बढ़ने साथ ही पास में बनी झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई। जिसमें तकरीबन 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

साडा का पाडा निवासी कैलाश वैष्णव अपने खेत पर पीएम आवास के तहत मकान का निर्माण करा रहा था, जिसकी छत डलने के साथ ही सेट्रिंग लगी हुई थी। जबकि पीएम आवास के बगल से ही उसकी झोपड़ी बनी हुई थी। जिसमें गृहस्थी का पूरा सामान रखा हुआ था। रविवार की सुबह 10 बजे पीएम आवास में अचानक आग लग गई, जिससे पीएम आवास की छत को बनाने लगाई गई लकड़ी की सेट्रिंग पूरी तरह से जलकर खा हो गई और इससे छत भी गिर गई। आग इतनी फैली की पास बनी झोपड़ी तक उसकी चपेट में आ गई। जिससे झोपड़ी में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और किसान की ट्यूबवेल की मदद से आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका।

खबरें और भी हैं...