पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं का पहले चरण में होगा मुफ्त रजिस्ट्रेशन

छात्राओं का पहले चरण में होगा मुफ्त रजिस्ट्रेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की समयसारिणी अभी घोषित नहीं की है, लेकिन सत्र 2018-19 के लिए लागू किए गए परिवर्तनों के सर्कुलर जारी कर दिए हैं। इनमें सबसे खास बात है कि छात्राओं का नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन यानि सभी वर्गों की छात्राओं के लिए केवल प्रथम चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मुफ्त रहेगा।

यदि कोई छात्रा प्रथम से अन्य चरण में रजिस्ट्रेशन करवाती है, तो निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। अभी यह शुल्क 100 रुपए निर्धारित है। छात्राओं को पूरा शुल्क देना होगा। इसी तरह मेधावी विद्यार्थियों को भी 50 फीसदी छूट दी गई है। पिछले साल तक 12वीं में 75 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सिर्फ 1 रुपए कॉलेज फीस लेकर प्रवेश दिया जाता था। अब 70 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सिर्फ 1 रुपए कॉलेज फीस देना होगी। हालांकि ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के दौरान लगने वाले रजिस्ट्रेशन शुल्क पूर्व की तरह ही देय होंगे।

नियम

उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया में किए परिवर्तन, छात्राएं होंगी शुल्क से मुक्त

कियोस्क वसूल रहे मनमाने रुपए

सरकार ने छात्राओं को शुल्क में छूट जरूर दे दी है लेकिन एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर मनमाने रुपए वसूलने की शिकायतें खूब हैं। विभाग की ओर से बताया गया है कि छूट होने पर छात्राओं का रजिस्ट्रेशन शुल्क शून्य रहेगा। केवल सेवा शुल्क लगेगा। यह दोनों रसीद पर लिखा होता है। रसीद देख कर ही विद्यार्थी भुगतान करें। ज्यादा रुपए लेने वाले कियोस्क की कलेक्टर से शिकायत करें।

इस सत्र में नई व्यवस्था

पंजीबद्ध असंगठित कर्मकार की संतानों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर दोनों नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने पर शैक्षणिक शुल्क से छूट।

स्नातक, यूजी एवं स्नातकोत्तर पीजी कक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा का बंधन समाप्त कर दिया है।

प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में व्याख्यान होंगे।

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क भुगतान की व्यवस्था की है। इससे प्रवेशार्थी उनके अभिभावकों को भुगतान के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध रहेगी। समय की बचत होगी।

खबरें और भी हैं...