कोतवाली पुलिस ने शहर में संचालित 10 कंपनियों से रिकॉर्ड तलब कराने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन पुलिस इन नोटिसों को ही भूल गई। जिन पर अब तक कई कंपनियों ने पुलिस को अपने रिकॉर्ड ही नहीं दिखाए।
गौरतलब है कि, छात्र-छात्राओं ने बीते दो महीने पहले शकल सिंह नाम के युवक ने छात्र-छात्राओं से एएपीएल कंपनी के नाम पर कम्प्यूटर शिक्षा देकर उन्हें नौकरी दिलाने का लालच दिया था। जबकि कई छात्रों को विदेश तक में नौकरी दिलाने का वादा किया, जिसके एवज में छात्र-छात्राओं से 17-17 हजार रुपए लिए और 80 लाख रुपए तक का गबन कर लिया। जब छात्र-छात्राओं को नौकरी व पैसा दोनों ही वापस नहीं मिला तो पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भिजवा दिया। इसके बाद एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर में संचालित ऐसी तमाम कंपनियों की छानबीन करने व छापेमारी की कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिस पर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ महीने बाद 10 कंपनियों को चिह्नित करते हुए नोटिस जारी किए, इनमें से 15 दिन बाद 3 कंपनियों ने तो अपने दस्तावेज पुलिस को दिखा दिए, लेकिन बाकी की 7 कंपनियों ने पुलिस को अब तक अपने दस्तावेज नहीं दिए है।