शहर के पंडित दीनदयाल एकीकृत बस स्टैंड के सामने मोबाइल दुकान में 10 लाख रुपए कर माल की चोरी हो गया। जिसमें चोर ने दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी की और भीतर घुस गया।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के सामने जगन बिंदल की मोबाइल शॉप है, जिसे वह शनिवार की रात 10 बजे बंद कर घर चला गया। दूसरे दिन रविवार होने के चलते उसने दोपहर तक दुकान नहीं खोली, लेकिन जगन का नौकर दुकान पर पहुंचा, जहां जगन ने उसे दुकान खोलकर बैठने को कहा। जब दोपहर 12 बजे नौकर ने दुकान खोली तो उसके होश उड़ गए, दुकान में मोबाइल के खाली डिब्बे के अलावा और कुछ नहीं था। पूरा माल चोरी हो चुका था, जिसकी सूचना उसने फोनकर जगन दी। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची, जहां एफएलसी टीम के साथ पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। चोर ने दुकान के पिछले हिस्से जो कि कब्रिस्तान में है, को फोड़कर 2 वाई 3 चौड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकानदार के अनुसार दुकान से 10 लाख रुपए का माल चोरी गया है।