मजदूरी के पैसे लेने दोस्तों के साथ गया था, तब से ही था लापता
भास्कर संवाददाता | श्योपुर
12 दिन पहले घर से मजदूरी के पैसे लेने के लिए निकला युवक अपने घर लौट आया है। जहां उसे परिजन पुलिस के पास लेकर पहुंचे। जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मजदूरी के रुपयों से ही घूमने के लिए राजस्थान निकल गया था।
12 दिन पहले दूल्हा वाला गांव निवासी सोनू पुत्र महेश गौड़ गांव से रेनू रावत, हरी बिलास रावत, बबलू रावत के साथ राजस्थान में ठेकेदार के पास मजदूरी के रुपए लेने गया था। उसके बाकी साथी तो दूसरे दिन गांव में मजदूरी के रुपए लेकर वापस आ गए, लेकिन सोनू वापस नहीं लौटा। जब उसके साथियों से पूछताछ की तो उन्हें कोई जानकारी न होने की बात कहीं। जिसके बाद परिजनं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। लेकिन बीते रोज अचानक से सोनू घर वापस लौट आया। जहां पुलिस को उसने बताया कि वह राजस्थान में घूमने के लिए गया हुआ था, जहां मजदूरी की रकम खत्म होते ही लौट आया।