पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंबल कैनाल रोड पर नए सिरे से बनेंगे 6 पुल और 40 पुलिया, 20 करोड़ की राशि जारी

चंबल कैनाल रोड पर नए सिरे से बनेंगे 6 पुल और 40 पुलिया, 20 करोड़ की राशि जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंबल कैनाल राेड पर धतूनी नदी जहां नए सिरे से बनेगा पुल।

सीप नदी पर 7 करोड़ में बनने लगा पुल

सीप नदी के उस पार बसे मालीपुरा , मलपुरा आदि गांव के लोगों को श्योपुर शहर आने के लिए अब बारिश में भी नदी बाधक नहीं बनेगी। शासन द्वारा 7 करोड़ रुपए की लागत से सीप नदी के सोनघटा पर पुल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। शहर के गुप्तेश्वर मंदिर के पास यह पुल बनने से नदी पार क्षेत्र में बसे आधा दर्जन गांव से शहर की दूरी मिट जाएगी। रोजमर्रा की खरीदारी से लेकर छोटे मोटे काम के लिए ग्रामीणों को शहर आने के लिए अभी नाव का सहारा लेना पड़ता है। जबकि वाहन चालकों को करीब 12 से 15 किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ता है। पुल बनने से शहर की दूरी मिट जाएगी।

क्षेत्रवासियों की बरसों पुरानी मांग मंजूर हुई

जल संसाधन विभाग के पास मेंटेनेंस के लिए बजट का प्रावधान नहीं होने की वजह से करीब 65 साल पुराने चंबल कैनाल रोड की हालत दयनीय होने से यात्रियों का सफर निरापद नहीं रहा है। शासन द्वारा अब कैनाल रोड को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल करने से क्षेत्रवासियों की बरसों पुरानी मांग पूरी हुई है। सलापुरा से ढोढर तक डामरीकृत सड़क के साथ पुल और पुलिया बनने से ढोढर कस्बे सहित क्षेत्र के 40 गांव में बसी 50 हजार आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। ढोढर के अलावा मानपुर ,वीरपुर और रघुनाथपुर क्षेत्र के लोगों को भी सफर में सहूलियत मिलेगी। दुर्गालाल विजय, क्षेत्रीय विधायक श्योपुर।

खबरें और भी हैं...