पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोहिणी में सूर्य प्रवेश करने पर खूब तपेगा नवतपा, उत्तम बारिश के योग

रोहिणी में सूर्य प्रवेश करने पर खूब तपेगा नवतपा, उत्तम बारिश के योग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवतपा की शुरुआत 25 मई से होगी। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश करने पर नवतपा खूब तपेगा। सूर्य इस दिन दोपहर 2:36 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। ग्रह गोचर की स्थिति बता रही है रोहिणी खूब तपेगी। इसका असर वर्षा में दिखाई देगा। पं.दिनेशचंद्र सुरोठिया के अनुसार इस बार नवतपा में बन रहे संयोग से मानसून सीजन में उत्तम बारिश होगी। इससे धान्य उत्पादन की स्थिति श्रेष्ठ रहेगी। सूर्य वृषभ राशि तथा रोहिणी नक्षत्र में संचरण करते हैं, तब वर्षा ऋतु के बनने का समय होता है।

भारतीय ज्योतिष शास्त्रीय के अनुसार वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि में सूर्य का परिभ्रमण तपिश पैदा करता है। इससे रोहिणी में भीषण गर्मी पड़ती है। सूर्य देव के वृषभ राशि व रोहिणी नक्षत्र में परिभ्रमण के 13 दिन इसकी दिशा तथा वास के आधार पर वर्षा ऋतु की स्थिति का बोध कराते हैं। ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार इस बार उत्तम वर्षा के संकेत नजर आ रहे हैं। इसका असर मध्यम वृष्टि तथा धान्य उत्पत्ति की दृष्टि से श्रेष्ठ है। समय का निवास वैश्य के घर वर्षा ऋतु कब व कैसी होगी, इसका निर्धारण समय का निवास तथा वाहन के आधार पर होता है। इस बार समय का निवास वैश्य के घर है तथा वाहन अश्व है। संवत्सरी गणना से देखें तो यह स्थिति समय अनुकूल उत्तम वृष्टि का निर्माण करेगी। इससे पृथ्वी पर जल की परिपूर्णता रहेगी। मेघों की कृपा बरसेगी। उत्तम वृष्टि के लिए मेघों का अनुकूल होना भी मायने रखता है। शास्त्रीय गणना में 9 प्रकार के मेघ तथा 4 प्रकार के उप मेघ बताए गए हैं। रविवार काे शहर में दिन भी खूब तपा। अधिकतम पारा 44.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से ही शहर तपने लगा था। गर्म लू के थपेड़ों से दिन चढ़ने के साथ ही तापमापी का पारा चढ़ता गया। तपिश इतनी थी कि शाम 5 बजे के बाद लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बाजार और कॉलोनियों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

खबरें और भी हैं...