- Hindi News
- National
- उन्नाव व कठुआ में गैंगरेप की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
उन्नाव व कठुआ में गैंगरेप की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
श्योपुर| जिला कांग्रेस कमेटी श्योपुर द्वारा उन्नाव और कठुअा में गैंगरेप की घटना के विरोध में शुक्रवार की रात 8 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। शहर के जय स्तंभ पर कांग्रेसियों ने मोमबत्तियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ब्रजराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी देर शाम पार्टी कार्यालय पर एकजुट हुए। कार्यालय से जलती हुईं मोमबत्तियां हाथों में लेकर समीप ही जय स्तंभ पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता रामलखन हिरनीखेड़ा, रितेश तोमर, राजू तोमर, संजू कुशवाह,जुगल बंसल, सत्येंद्र गौड़ बड़ौदा, डॉ राशिद, रईस मो. कुरैशी, महावीर मित्तल,लक्ष्मी शिवहरे, नारायण गर्ग,रमेश गोयल,सदानन्द पारेता,दीनबन्धु मीना, रामचरण नागर, मोहनलाल गौड़, सिराज दाउदी, रामावतार खंडेलवाल, आशाराम आर्य, रईस खान, रघु गुर्जर, इंसाफ खान बड़ौदा, अब्दुल हमीद भोला, यश प्रताप सिंह चौहान, राजू शर्मा बड़ौदा, आरिफ खिलची आदि मौजूद थे।