पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सायलों केन्द्रों पर 3 दिन में आ रहा किसान का नंबर

सायलों केन्द्रों पर 3 दिन में आ रहा किसान का नंबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हुए चार दिन हो चुके है, जिसमें शुरूआती दौर में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सायलों केन्द्रों पर आ रही है। जहां किसानों को गेहूं बेचने के लिए बुला तो लिया गया है, लेकिन उनका तुलाई का नंबर तीन दिन बाद भी नहीं आ सका है। इसमें रोड़ा बन रहा है गेहूं उठाव का काम, पिछले सालों का तुला हुआ गेहूं सरकारी गोदामों में भेजा रहा है, जिससे तुलाई में परेशानी आ रही है।

सायलों केन्द्र नागदा और सलमान्या पर एक साथ कई केन्द्रों का गेहूं तौला जा रहा है, चूंकि सायलों केन्द्रों पर पूर्व से ही गेहूं का स्टॉक है, जिसे अब खाली कराया जा रहा है और जिले के आस-पास के जिलों के गोदामों में भिजवाया जा रहा है। खरीदी शुरू करने के लिए किसानों को मैसेज भी किए जा रहे है, लेकिन किसानों की परेशानी सायलों केन्द्रों पर पहुंचने के बाद भी बढ़ गई है। क्योंकि यहां किसानों का गेहूं तीन-तीन दिनों में तौला जा रहा है। जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा केन्द्रों पर किसानों के लिए पानी, टेंट व अन्य सुविधाएं भी नही है। जबकि गरीब किसानों को तीन-तीन दिन में तुलाई का नंबर आने से उनका बेफिजूल का ट्रैक्टर-ट्रॉली का भाड़ा लग रहा है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने इसे लेकर शिकायत भी की है और मांग की है कि किसानों की गेहूं तुलाई सायलों केन्द्रों पर एक बार में ही की जाए, जिससे किसानों का परेशान न होना पड़े।

वहीं 11 अप्रैल की शाम को जिलेभर में बारिश हुई थी, हालांकि यह बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई। इससे उन किसानों का गेहूं भीग गया था जो खेतों में खुले में रखा था। ऐसे में किसानों ने अपना गेहूं खेत में ही सूखाया। लेकिन जब वह खरीद केन्द्र व सायलों सेंटर पर इसे लेकर पहुंचे तो जांच के नाम पर उन्हें बाहर कर दिया गया।

ऐसे में किसान सेंटरों के बाहर ही अपने गेहूं की कड़ी धूप में सूखाने के लिए रख रहे है। जबकि किसानों का कहना है कि, उनका गेहूं तो पहले से ही सूखा हुआ है। किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

परेशानी
सायलों केन्द्र सलमान्या पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली, किसान कर रहे तुलाई के लिए नंबर आने का इंतजार
सायलो केन्द्र सलमान्या पर धूप में डले गेहूं।

किसान परेशान हो रहे है
सायलो सेंटर सलमान्या पर किसानों को मैसेज कर तीन दिन पहले बुला लिया, जिनमें से कई किसानों का चौथे दिन जाकर नंबर लग रहा है। ऐसे में किसान परेशान हो रहे है। कई किसान भाड़े से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए है, जिनका भाड़ा भी फिजूल लग रहा है। महावीर मीणा, जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा

खबरें और भी हैं...