एक मई से विकास यात्राएं निकाली जाएंगी
एक मई से विकास यात्राएं निकाली जाएंगी
श्योपुर | वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कहा कि एक मई से सभी जिलों में विकास यात्राएं निकाली जाएंगी। साथ ही कहा कि गेहूं, चना, सरसों और मसूर की तत्काल खरीदी करें और किसानों के खातों में भुगतान राशि अविलंब जमा कराई जाए। उन्हें खरीदी केंद्र तक जाने के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करना पड़े। यदि आवश्यक हो, तो खरीदी केन्द्रों की संख्या भी बढाएं।