पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला से अभद्रता करने का आरोप, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पति पर केस

महिला से अभद्रता करने का आरोप, वार्ड क्रमांक-5 के पार्षद पति पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के वार्ड क्रमांक- 5 के पार्षद पति आरिफ खिलची के खिलाफ एक व्यक्ति ने अजाक थाने में गालीगलौज व अभद्रता करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। महावीर पुत्र रेवडीलाल बाल्मीक निवासी बाल्मीक बस्ती श्योपुर का कहना है कि उसकी मां नगर पालिका में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। वार्ड 5 की पार्षद के पति उसके साथ आए दिन अभद्रता करते हैं। शुक्रवार को भी नगर पालिका में पार्षद ने आकर फिर से गालीगलौज की। विरोध करने पर धक्का-मुक्की तक कर दी अौर धमकियां देने लगा। इस दौरान दूसरे वार्ड के पार्षद जगदीश गर्ग ने आकर बीच-बचाव कराया। महावीर बाल्मीक ने अजाक थाना प्रभारी को आवेदन देकर पार्षद पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...