पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुछ लोगों ने बिना बताए ऑटो में रख दिए थे पोषण आहार के कट्‌टे

कुछ लोगों ने बिना बताए ऑटो में रख दिए थे पोषण आहार के कट्‌टे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने पोषण आहार के साथ पकड़ा था ऑटो, चालक ने पुलिस को दिया आवेदन, विभाग ने नहीं दिया आवेदन, दर्ज नहीं हुआ केस

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

केशवनगर से पोषण आहार के साथ जब्त ऑटो के मामले में तीसरे दिन चालक सिटी कोतवाली पहुंचा। चालक ने कोतवाली टीआई को अावेदन दिया है। चालक का कहना है कि कुछ लोगों ने भाड़ा देकर उसके ऑटो में पोषण आहार के कट्‌टे रख दिए थेे। उसे यह नहंी पता था कि यह पोषण आहार है। जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल को विभाग के कर्मचारियों ने पोषण आहार ले जा रहे ऑटो को रोक लिया था। चालक मौके पर ऑटो छोड़कर भाग गया था। विभाग के अधिकारियों ने उसी रात पोषण आहार के साथ ऑटो कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दो दिन बाद शुक्रवार की दोपहर ऑटो चालक आबू खान सिटी कोतवाली पहुंचा। टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि चालक ने आवेदन दिया है। जिसमें उसका कहना है कि एक ट्रैक्टर से पोषण आहार उतारकर उसके ऑटो में रखा था। भाड़ा लेकर पोषण आहार के कट्‌टे छोड़ने ले जा रहा था। ऑटो में कट्‌टे ले जाने के लिए एक आदमी भी साथ था जो मौके से भाग गया। चालक पोषण आहार के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। वहीं सूत्रों के अनुसार पोषण आहार सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। विभाग के अफसरों की तरफ से भी एफआईआर के लिए कोतवाली में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। मामला रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। क्योंकि सरकारी पोषण आहार की कालाबाजारी में अधिकारियों की पोल खुलने की आशंका है।

खबरें और भी हैं...