पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कराहल की तर्ज पर भोपाल में भी हुई एटीएम से चोरी

कराहल की तर्ज पर भोपाल में भी हुई एटीएम से चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम से सात लाख की चोरी की बाद बदमाशों को नहीं लग रहा सुराग

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

जिले के कराहल कस्बे में गैस कटर से एसबीआई का एटीएम काटकर सात लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस को अब तक सुराग नहीं लगा है। कराहल की तर्ज पर ही राजधानी में भी 12-13 अप्रैल की रात एक एटीएम से 4.56 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना का पता लगते ही श्योपुर पुलिस ने भोपाल पुलिस से संपर्क किया है। एसपी शिवदयाल सिंह ने बताया कि कराहल की तरह ही भोपाल में भी सीसीटीवी कैमरे की वायरिंग काटकर एटीएम मशीन खोली गई है। कराहल व भोपाल की दोनों घटनाओं को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों को एटीएम के बारे में गहरी जानकारी है। संभावना जताई जा रही है कि एटीएम चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक ही गिरोह काम कर रहा है। वहीं एसपी द्वारा बड़ौदा एसडीओपी के नेतृत्व में गठित चार थाना प्रभारियों की टीम भी दूसरों जिलों में संपर्क कर रही है। एसपी का कहना है कि जांच कहां तक पहुंची है, टीम में शामिल अधिकारियों से बातचीत करेंगे। एटीएम से कैश चोरी की घटना का पता लगने पर भोपाल एसपी से भी बातचीत की गई है। इसके अलावा कराहल थाना पुलिस ने भी स्थानीय स्तर पर संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ की है। लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

एटीएम
लूट कांड

खबरें और भी हैं...