पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएमएचओ के घर से एक लाख की चोरी

सीएमएचओ के घर से एक लाख की चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल परिसर में सीएमएचओ के सूने घर को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बना लिया। चोरों ने 73 हजार रुपए कैश व अन्य सामान सहित करीब एक लाख की चोरी की है।

जानकारी के अनुसार श्योपुर सीएमएचओ डॉ. नरेशचंद्र गुप्ता पुत्र द्वारका प्रसाद गुप्ता के सूने घर से चोरों ने अंदर के कमरे सहित अलमारियों के ताले और लॉकर तोड़ दिए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि आवास में रखा 73 हजार रुपए नगद, चार जोड़ी चांदी की पायल, बेटे की शादी में गिफ्ट में मिलीं घड़ियों के सेट, उनका पर्स ले गए। पर्स में एटीएम व अन्य दस्तावेज रखे थे। इस तरह करीब 1 लाख रुपए की चोरी हुई है। डॉ. गुप्ता ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर चोरी हुए सामान की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...