लोगों से रुपए ठगने वाले एजेंटों को नहीं पकड़ रही पुलिस
विश्वामित्र कंपनी के एजेंटों को लेकर पीड़ितों ने गिरफ्तारी की मांग की है, जिसे लेकर पूर्व में भी कई बार आवेदन दिए जा चुके है, लेकिन आरोपियों को अब गिरफ्तार नहीं किया गया। हालांकि पुलिस ने मामले में कंपनी के सीएमडी से लेकर अन्य एजेंटों को पकड़ लिया है।
आवेदक ने बताया कि, पुलिस ने अन्य एजेंटों व सीएमडी को तो पकड़ा लिया, लेकिन उनके रुपए जमा कराने वाले एजेंटों को अब तक पुलिस ने नहीं पकड़ा है। उक्त एजेंट अब भी बाजार में खुलेआम घूम रहा है। पीड़ित ने एजेंटे के कहने पर उसे 4 लाख रुपए बीमे के लिए दिए थे। इसके पहले आवेदक एजेंट की गिरफ्तारी व पैसा वापस करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ चुका है, जिसमें पुलिस ने उसे आश्वासन दिया था कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उसके पैसे भी वापस दिलाए जाएंगे। आवेदक ने उसके रुपए लेने वाले एजेंट को पकड़ने की मांग कोतवाली पुलिस से की है।