पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क के दोनाें तरफ क्यारियों में लगेंगे बोतल पाम

सड़क के दोनाें तरफ क्यारियों में लगेंगे बोतल पाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के शिवपुरी रोड स्थित वीर सावर स्टेडियम का कायाकल्प धीरे-धीरे चल रहा है। मैन गेट के बाहर 6 मीटर सीसी रोड बनाई जा रही है। 9 लाख 88 हजार रुपए की लागत से आकर्षक रोड बनाई जा रही है। रोड के दोनों तरफ इंटर लॉकिंग पैवर्स लगेंगी। उसके ठीक बाद दोनों तरफ क्यारियां बनाई जाएंगी। इन क्यारियों में बोतल पाम और फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। आने वाले दिनों में स्टेडिम गेट काफी आकर्षक नजर आएगा।

मप्र लघु उद्योग निगम ग्वालियर के एसडीओ रविन्द्र वर्मा ने बताया कि सीसी रोड का काम दस दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद इंटर लॉकिंग पैवर्स लगाएंगे। उसी के समीप क्यारियां बनाएंगे। दोनों तरफ 15-15 बोतल पाम के पौधे लगाएंगे। इन्हीं के बीच फूलों के पौधे रोपे जाएंगे। जिससे गेट के बाहर प्रवेश करते ही आगे के हिस्सा खूबसूरत नजर आएगा। यह काम 15 मई तक पूरा करना है। क्योंकि मप्र लघु उद्योग निगम का श्योपुर में यह आखिरी काम है। अब निगम द्वारा कोई निर्माण कार्य नहीं करवाए जाएंग

अच्छी खबर

मेन गेट के बाहर 9.88 लाख रुपए की लागत से बन रही है 6 मीटर सीसी सड़क , हरियाली के लिए पौधे लगेंगे

मैन गेट के आगे बनाई जा रही सीसी रोड।

मेन गेट और गार्ड रूम पर 16 लाख रुपए खर्च

स्टेडियम के अंदर ग्रासिंग ग्राउंड तैयार हो चुका है। जिम भी चालू हो चुकी है। पिछले साल मैन गेट और गार्ड रूम भी बनाया जा चुका है। जिस पर 16 लाख रुपए खर्च हुए हैं। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से असामाजिक तत्व गेट पर लगे लेटर्स ही उखाड़ ले गए हैं। खेल विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम फिलहाल नहीं किए हैं।

पीछे बाउंड्री नहीं, बनाकर भेजा है 55 लाख का एस्टीमेट

स्टेडियम के पीछे बाउंड्रीवाल नहीं है। कुछ लोगों ने इंडस्ट्रीयल एरिया के कुछ हिस्से की बाउंड्रीवाल तोड़कर अवैध निर्माण कर लिए हैं। पूरी बाउंड्रीवाल होने के बाद ही स्टेडियम पूरी तर सुरक्षित हो पाएगा। हालांकि इसके लिए 55 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाकर प्रस्ताव खेल विभाग को भेजा गया है। लेकिन खेल विभाग की तरफ से इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। वहीं शिवपुरी रोड किनारे ही दूसरी तरफ बाउंड्रीवाल तोड़कर नया रास्ता निकाल लिया है। इस लिहाज से स्टेडियम सुरक्षित नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...