पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rs.4.75 करोड़ से नई मेटरनिटी विंग तैयार उद््घाटन के लिए स्वास्थ्य मंत्री का इंतजार

Rs.4.75 करोड़ से नई मेटरनिटी विंग तैयार उद््घाटन के लिए स्वास्थ्य मंत्री का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
90 बिस्तरों के दो मंजिला भवन से लोगों को मिलेगी इलाज की बेहतर सुविधा

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

जिला अस्पताल परिसर में नई मेटरनिटी बिल्डिंग लगभग बनकर तैयार है। पलंग, मशीन सहित आधे से ज्यादा सामान नई बिल्डिंग में शिफ्ट भी किया जा चुका है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने शुभारंभ के इंतजार में बिल्डिंग को हैंडओवर नहीं लिया है। दो सप्ताह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को सीएमएचओ ने पत्र लिखा था। उसके बाद मंत्री से बातचीत नहीं हो सकी। इस वजह से बिल्डिंग शुभारंभ की तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार मेटरनिटी भवन 4.75 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुकी है। दो साल से बिल्डिंग हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इस 90 बिस्तरीय बिल्डिंग का अब सिर्फ फीता काटकर शुभारंभ करना है। शुभारंभ के लिए विभागीय अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह को पत्र लिखकर राय मांगी थी। लेकिन मंत्री की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। इस वजह से नया मेटरनिटी भवन चालू नहीं हो पाया है। सीएमएचओ डॉ. एनसी गुप्ता का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को मंत्री के पीए से फोन पर बातचीत की थी। किसी कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से मंत्री से बातचीत नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि मेटरनिटी की धुलाई हो गई है। आधे से ज्यादा सामान भी शिफ्ट कर चुके हैं। शुभारंभ वाले दिन ही बिल्डिंग को हैंडओवर ले लेंगे।

खबरें और भी हैं...