पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनभर चला बिजली कटौती का दौर, गर्मी से लोग हुए परेशान

दिनभर चला बिजली कटौती का दौर, गर्मी से लोग हुए परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | रविवार को भी दिनभर बिजली कटौती का दौर चला, जिसमें शहर की बिजली में दिन में कई बार कटी गई। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई और गर्मी से लोगों को हलाकान होना पड़ा। बीच-बीच में हुई लाइट कटौती से कई लोगों के घरों के उपकरणों में भी फॉल्ट हुए। 40 डिग्री तापमान के साथ बिजली कंपनी की अघोषित बिजली कटौती जारी बनी हुई है, जिसे कंपनी के अफसर बार-बार आने वाला फॉल्ट बता रहे है। दिन में कई बार यह फॉल्ट हुआ, जिसमें कई बार कटौती की गई। यह कटौती एक-दो घंटे तक की गई। इस तरह से दिनभर में करीब 4 घंटों के लिए बिजली गुल रही। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई। बड़ौदा रोड और पाली रोड पर सबसे ज्यादा बिजली गुल की गई। जबकि धानमील फीडर से अस्पताल रोड पूरी तरह से प्रभावित रहा। गर्मी के बीच बार-बार हुई कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। यह बिजली कटौती शाम तक जारी बनी रही।

खबरें और भी हैं...