कलेक्टोरेट में चारों तरफ फैली गंदगी
श्योपुर | कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर व अन्य अफसरों ने गुटखा व तंबाकू सहित गंदगी फैलाने पर पर्चा लगा रखें है। जिनमें ऐसे करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई के लिए लिखा गया है। लेकिन यह कार्रवाई अब तक कलेक्टोरेट परिसर में किसी पर भी नहीं हुई है। जिसके बाद कलेक्टोरेट के कौने में गंदगी के साथ गुटखे के पिक के निशाने बने हुए है। इसे लेकर अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे है। जबकि कई कर्मचारी भी परिसर में कूड़ा व अन्य गंदगी फैला रहे है। इसके अलावा कलेक्टोरेट के टॉयलेटों की सफाई नहीं कराई जा रही है। इनमें पानी तक की व्यवस्था नहीं है।