रक्तदान कर बचाई महिला की जान
श्योपुर | जिला अस्पताल में डिलेवरी के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे चार पाइंट खून की कमी बताई गई। डॉक्टरों ने इसकी जानकारी तत्काल रक्त यूनिट को दी। जिसके बाद रक्तदान करने के लिए ग्रुप पर सूचना भेजी गई। इसके बाद शहर के बोहरा समाज के युवा अली असगर ने महिला के लिए रक्तदान किया। इसके अलावा अन्य दो युवाओं ने भी महिलाओं को रक्त दिया, जिसके बाद महिला को रक्त चढ़ाया गया और जान बचाई गई। खून चढ़ने के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ और वह सकुशल बच गई।