पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस साल महिला अपराधों में आई 44% की कमी

इस साल महिला अपराधों में आई 44% की कमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला अपराधों में हमने अच्छा काम किया है और इसे बेहतर बनाने के लिए हमें महिलाओं को सजग और जागरूक करने की जरूरत है, ताकि वह अपने साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर आगे सके। हम उन्हें ऐसा माहौल दे कि वह पुलिस को अपनी परेशानी बेहिचक बता सके। हमारे लिए अच्छी बात है कि, इस साल महिला अपराधों में 44 फीसदी की गिरावट आई है। यह बातें कार्यशाला में एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहीं।

रविवार को पुलिस की ओर से सामुदायिक भवन पुलिस कंट्रोल में महिला अपराधों की रोकथाम व महिलाओं को सजग बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के तौर पर आए एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने पुलिस अफसरों को महिला संबंधी शिकायतों को लेकर गंभीर होने की बात कहीं।

जबकि निर्देश भी दिए कि महिलाओं से संबंधित छोटी छेड़छाड़ को भी गंभीरता से लिया जाए। कार्यशाला में एसपी ने पुलिस की कमियां गिनाते हुए कहा कि, हम किसी भी महिला संबंधी छोटी घटना पर गंभीर एक्शन नहीं लेते है, सिर्फ अदमचेक या आवेदन लेकर ही काम कर लेते है। हमें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है तत्काल आवेदनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि एक पुलिस अफसर या पुलिसकर्मी को महिला संबंधी अपराध में 24 घंटे ड्यूटी करनी चाहिए, अगर कोई महिला के साथ हमारे सामने कोई घटना हो रही है और हम ड्यूटी पर नहीं है तब भी पुलिसकर्मी होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उसे घटना का विरोध करते हुए संबंधित थाने में कार्रवाई कराए।

महिलाओं को भरोसा दिलाने और शिकायत करने आगे लाने पुलिस अफसरों को कार्यशाला में एसपी ने दिए निर्देश

कार्यशाला को संबोधित करते एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह।

महिलाओं का नाम रखा जाएगा गोपनीय

कार्यशाला में एसपी ने कहा कि हम महिलाओं को नया माहौल पुलिस स्टेशन में देंगे, जिसमें महिला अगर चाहती है की शिकायत के बाद उसका नाम गोपनीय रखा जाए तो उसे गोपनीय ही रखा जाएगा। इसके अलावा महिलाएं व युवतियां पुलिस द्वारा जारी नंबरों पर भी शिकायत कर सकती है, इसमें भी पुलिस उनका नाम गोपनीय रखते हुए कार्रवाई करेगी। जिसे कही भी प्रकाशित नहीं होने दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...