पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पक्षी प्यासे न रहें इसलिए टांगें सकोरे

पक्षी प्यासे न रहें इसलिए टांगें सकोरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी बचाने और पशु, पक्षियों की प्यास बुझाने राष्ट्र भक्त सेवा संगठन ने शुरू किया अभियान

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

राष्ट्र भक्त संगठन ने पानी बचाने के साथ पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के काम की भी शुरूआत कर दी है। जिसमें संगठन के कार्यकर्ता शहर भर में पक्षियों के लिए सकोरे टांगने का काम कर रहे है। साथ ही पक्षियों के लिए सकोरों में पानी भरने की जिम्मेदारी भी ले रहे है।

रविवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने सकोरे टांगने की शुरूआत की, जिसमें टोड़ी गणेश मंदिर, नगर पालिका, कोतवाली, बजरंग व्यायाम शाला, बंजारा डैम हनुमान मंदिर सहित अन्य स्थानों पर पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे टांगने का काम किया। साथ ही इसे अभियान के रूप में चलाने की बात कहीं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों से भी पानी बचाने व मवेशियों व पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की। उन्होंने सकोरे टांगने के दौरान आस-पास के लोगों को जिले में कम हुई बारिश के बाद लगातार गिरते भू-जलस्तर को बताते हुए कहा कि, पानी हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए हमें इसे व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए और समाज सहित आस-पास के लोगों को भी पानी बचाने के लिए कहना चाहिए। जबकि अपने-अपने घरों की छतों सहित अन्य स्थानों पर मवेशियों व पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...