घर के सामने कचरा जलाने से मना किया तो वृद्ध पति-पत्नी को पीटा
घर के बाहर कचरा जलाने से मना करना एक दलित दंपति को भारी पड़ गया। दो भाईयों ने दलित दंपति की गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जबकि उन्हें जाति संबंधी अपशब्द भी कह डाले। मामले में अजाक थाना पुलिस ने कायमी करते हुए जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पानड़ी गांव निवासी मायाराम बैरवा (55) व उसकी प|ी संपत्ति बाई (50) ने घर के बाहर पड़ोस के रहने वाले सुरेन्द्र धाकड़ से कचरा जलाने से मना किया। जिस पर सुरेन्द्र ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। जब दंपति ने गालियां देने से मना करते हुए विरोध किया तो आरोपी सुरेन्द्र ने अपने भाई हेमंत धाकड़ के साथ मिलकर दोनों की जातिगत गालियां देते हुए मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत दंपति ने अपने बेटे महेन्द्र बैरवा से की। जिस पर महेन्द्र उन्हें लेकर अजाक थाना पहुंचा और मारपीट करने पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।