पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक का रास्ता रोककर हवाई फायर किया, जान से मारने की धमकी भी दी

युवक का रास्ता रोककर हवाई फायर किया, जान से मारने की धमकी भी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मोरेका गांव में एक युवक का अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। हवाई फायर कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार फरियादी बबलू रावत पुत्र हरेश रावत निवासी ग्राम सामंतपुरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 12 अप्रैल की शाम 6 बजे मोरेका गांव के रास्ते से जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात बदमाश मिल गए। बिना किसी वजह के उन्होंने हवाई फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...