पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब स्टेशन में खराबी से आधे शहर की बिजली 27 घंटे रही गुल

सब स्टेशन में खराबी से आधे शहर की बिजली 27 घंटे रही गुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार की शाम 5 बजे गुल हुई बिजली रविवार की रात 8 बजे आई

शहर के पाली रोड स्थित बिजली सब स्टेशन पर हुआ था फॉल्ट

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

बिजली लाइन में फाल्ट की वजह से पाली रोड स्थित बिजली कंपनी के सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे आधे श्योपुर शहर में बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं रहने से लोगों को घरों में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली सब स्टेशन पर खराबी दूर करने के लिए कंपनी के कर्मचारी मशक्कत करते नजर आए।

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब 5 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। काफी देर बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई तो लोगों ने अधिकारियों को फोन लगाना शुरू कर दिया। इस संबंध में श्योपुर शहर के प्रभारी मैनेजर नीरज शाक्य ने बताया कि लाइन में फाॅल्ट की वजह से पाली रोड सब स्टेशन पर वीसीवी मशीन की सीटी बर्स्ट हो गई। इस वजह से सब स्टेशन से निकले चार फीडरों की सप्लाई बंद करना पड़ी।

अधिकारी रात 8 बजे तक सप्लाई चालू हुई। बिजली गुल रहने से बड़ौदा रोड, केशव नगर, कल्याणपुरम, टेलीफोन एक्सचेंज, मधुवन कॉलोनी, चंबल कॉलोनी, गांधी नगर, फक्कड़ चौराहा, कुम्हार मोहल्ला सहित अन्य कॉलोनियों में लाईट गुल रही। इस कारण लोगों को गर्मी के साथ पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...