पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन की रजिस्ट्री कराने 25 हजार लिए, केस दर्ज

जमीन की रजिस्ट्री कराने 25 हजार लिए, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|बड़ौदा/श्योपुर

जिला न्यायालय श्योपुर के तत्कालीन आदेश वाहक के खिलाफ बड़ौदा थाना पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। दो साल पूर्व एक जमीन की रजिस्ट्री कराने के ऐवज में 25 हजार रुपए लिए थे। उसके बाद रजिस्ट्री नहीं कराई और रकम भी नहीं लौटाई।

जानकारी के मुताबिक फरियादी कैलाश नागर 42 पुत्र छोट्या नागर निवासी राधापुरा के पास जिला न्यायालय श्योपुर का तत्कालीन आदेश वाहक जगदीश शर्मा हाल निवासी विजयपुर आया था। राधापुरा में एक जमीन की रजिस्ट्री कराने के एवज में जगदीश शर्मा ने कैलाश नागर से 25 हजार रुपए लिए थे। रकम लेने के बाद आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। रकम वापस लौटाने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद कैलाश नारायण ने श्योपुर न्यायालय में परिवाद दायर किया। सीजेएम कोर्ट ने प्रकरण की जांच कराई। जमीन दिलाने के लिए 25 हजार रुपए लेने का मामला जांच में सही पाया गया। इसके बाद कोर्ट ने थाने में एफआईआर दर्ज करने के आदेश लिए। बड़ौदा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...