अगले सप्ताह आ सकती शहर की स्वच्छता रैंक
श्योपुर | शहर को स्वच्छता में कौन सी रैंक मिली, इसका रिजल्ट अगले सप्ताह आ सकता है। शहर की स्वच्छता परखने के लिए 22 फरवरी को तीन सदस्यीय टीम शहर में आई थी। टीम के दो सदस्यों ने कार्यालय में दस्तावेज जांचे थे जबकि एक सदस्य ने विभिन्न स्थानों पर घूमकर उनके फोटो खींचे थे। अफसरों के अनुसार यह तीसरी और आखिरी रैंकिंग होगी। इसके बाद ग्रेडिंग की जाएगी यानी स्टार दिए जाएंगे।