श्योपुर | पीईबी ने प्री-वेटरनरी एंड फिशरी टेस्ट-2018 की तिथि में बदलाव किया है। 27 मई को होने वाला यह टेस्ट अब 3 जून को पूर्व निर्धारित समय पर होगा। इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी पोर्टल www.peb.mp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।