पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घटिया स्तर के प्लास्टिक कप में पिला रहे गर्म चाय, डॉक्टर बोले सेहत के लिए खतरा

घटिया स्तर के प्लास्टिक कप में पिला रहे गर्म चाय, डॉक्टर बोले-सेहत के लिए खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव की एक दुकान पर प्लास्टिक के कप में चाय पीते लोग।

पॉलीथिन सेवन से गायों की हो रही मौत

कस्बे में चारों तरफ पॉलीथिन का का कचरा फैला हुआ है। चारे के अभाव में आवारा गाय-बछड़े भूख मिटाने के लिए पॉलीथिन निगल रहे हैं। पॉलीथिन कचरा पेट में जमा होने से गायों की भी अकाल मौत हो रही है। इसके बाद भी पॉलीथिन पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। प्रशासन और स्थानीय निकाय को इस दिशा में गंभीर कदम उठाना होगा। तभी गायों को मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सकता है।

प्लास्टिक की बोतलों में कोल्ड ड्रिंक्स से भी खतरा

भीषण गर्मी के दौर के बीच तापमान 40 से लेकर 45 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। हालात यह हैं लोगों का बदन झुलस रहा है। ऐसे में कोल्ड्रिंक्स दुकानों के बाहर खुले में कोल्ड्रिंग की बोतलें सजावट के रूप में रखी जा रहीं हैं। बाद में इन्हीं बोतलों को फ्रिज में रखकर डंडा किया जा रहा है। इन्हीं कोल्ड्रिंक्स को लोगों को पीने के लिए बेचा जा रहा है। यहां तक कि बोतलों में मिनरल वाटर भी लोगों के लिए धीमे जहर से कम नहीं है।

प्लास्टिक सेहत के लिए हानिकारक

प्लास्टिक लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसे में प्लास्टिक कप में चाय पीना और भी घातक साबित हो सकता है। लोगों को प्लास्टिक कप में चाय पीने से बचना चाहिए। गर्म होने से प्लास्टिक के हानिकारक तत्व चाय में मिलकर शरीर में चले जाते हैं। इससे कैंसर तक का खतरा पैदा हो सकता है। डॉ. आरएस मीणा, बीएमओ बड़ौदा

खबरें और भी हैं...