पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, रखी पदों पर नियुक्ति की मांग

उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, रखी पदों पर नियुक्ति की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजों में रिक्त पड़े प्रोफेसरों के पदों को भरने के लिए एबीवीपी ने लगाए नारे

भास्कर संवाददाता |श्योपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कॉलेजों में प्रोफेसरों के पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। एबीवीपी ने प्रदेश सरकार द्वारा रिक्त पदों पर नियुक्त न करने की बात पर से कहा कि इससे छात्रों का भविष्य बिगड़ रहा है। जबकि रिजल्ट से लेकर पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है।

एबीवीपी के जिला संयोजक गजेन्द्र भदौरिया, विभाग संयोजक अशीष शर्मा, धीरज गर्ग, रामअवतार, गजेन्द्र, कौशल शर्मा, सूरज भदौरिया, महावीर प्रजापति, ललित शर्मा, सुंदरम भदौरिया, मनोज प्रजापति ने कलेक्टोरेट पहुंचकर उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के कॉलेजों में प्रोफेसर के पद रिक्त पड़े हुए है, जिन्हें सरकार द्वारा सालों से नहीं भरा गया है। इसका असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है, जिससे उनका रिजल्ट बिगड़ रहा है। जबकि कॉलेजों में उन्हें ठीक शिक्षा भी नहीं मिल रही है। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में पुनर्मूल्यांकन की एक स्थाई नीति बनाई जाए। प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाते हुए फीस में कमी की जाए और प्रदेश के सभी शासकीय कॉलेजों में स्थाई प्रिंसिपल नियुक्त किए जाए। इस दौरान ज्ञापन देने के उपरांत भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

खबरें और भी हैं...