श्याेपुर | जनपद श्योपुर ग्राम पंचायत हलगावड़ा खुर्द के निवासी रघुवीर का स्वयं के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से हुआ साकार। रघुवीर एक ग्रामीण मजदूर है वह बचपन से कच्चे मकान मे निवासरत था। उसका सदैव से यह सपना था कि उसका भी एक पक्का घर हो। उसका यह सपना अब सच हो गया है। जब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला उसने तुरंत इस योजना में आवेदन कर अपने लिए इस योजना मे सहायता मांगी जल्द ही उसका आवेदन स्वीकृत होकर उसे प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत सहायता प्राप्त होना प्रारंभ हो गई।